
CRS NEWS रायबरेली गदागंज पावन अयोध्या नगरी में श्री रामचंद्र जी का भव्य मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीन शाह गौरा रायबरेली में अलौकिक राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गजब का उत्साह नजर आ रहा है। प्रभु श्री रामचंद्र जी के आगमन के शुभ अवसर पर रायबरेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीन शाह गौरा में भव्य मंदिर को सजाकर हवन पूजन और दीप प्रज्वलित किया गया जिसमें रायबरेली जनपद से चलकर आए मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली डॉ वीरेंद्र सिंह एवं उप जिला अधिकारी डलमऊ अभिषेक वर्मा वीडियो दीन शाह गौरा अशोक सचान वीडियो डलमऊ सत्यदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ज्ञान प्रकाश सिसोदिया डॉ वरुण,डॉ अजय, डॉ शौम्या एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ के द्वारा सुंदरकांड कर हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया
महिलाओं के द्वारा जमकर नाच गाने के साथ देर रात तक राम भक्त झूमतें रहे l आसपास के सम्मानित व्यक्तियों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीन शाह गौरा के अधीक्षक ज्ञान प्रकाश सिसोदिया की खूब सराहना की कहा कि आप आए तो बाहर आई यहां के जनता के चेहरे पर अलग निखार आई l










