
ऊंचाहार, रायबरेली। पड़ोसी गांव के युवक की प्रताड़ना से आहत होकर महिला ने घर के अन्दर गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
क्षेत्र के पूरे पाण्डेय मजरे कंदरावां निवासी सपना उम्र 25 वर्ष का शादी के करीब सात वर्ष पहले हुई थी । करीब एक वर्ष पहले परिवारिक विवाद के चलते सपना की शादी टूट गई थी। तबसे मायके में रह रही थी। सोमवार की शाम उसने घर के अन्दर कमरे में पंखे के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी। परिजनों ने देखा उनके होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतर कर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां का आरोप है की उसकी बेटी मृतक सपना की शादी तकरीबन 7 वर्ष पहले हुई थी। करीब एक वर्ष पूर्व पारिवारिक विवाद के चलते मृतक बेटी का विवाह विच्छेद हो गया था। बीते करीब छह महीने से पड़ोसी गांव पूरे तीर निवासी एक युवक मृतक बेटी को प्रताड़ित करता रहा वह फोन बात करने के लिए बाध्य करता था। बेटी ने शिकायत की तो बतौर मां विरोध जताया और युवक को सख्ती से मना किया। बावजूद इसके युवक बेटी को प्रताड़ित करता था। इसी बात से आहत होकर बेटी सपना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मामला आत्म हत्या का प्रतीत होता है। सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर और भी बातें स्पष्ट होंगी कानून व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।










