
खीरों रायबरेली
जननायक कपूरी ठाकुर जयंती समारोह एवं बाल दिवस
ग्राम खीरों मे आल इंडिया महापदम नन्द कम्युनिटी एजूकेटेड एसोसिएशन रायबरेली
के तत्वावधान में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री बिहार प्रदेश के श्रद्धेय जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह एवं मेधावी प्रतिभा का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ संतलाल जी रहे।तथा कार्यक्रम का शुभारंभ में मुख्य अतिथि डा संतलाल ,बचोले प्रसाद,डा रूबी शर्मा,तथा कार्यक्रम के आयोजक आकाश प्रधान पत्रकार के द्वारा,महात्मा बुद्ध,परम पूज्य संत भिखारी ठाकुर,डा भीमराव अम्बेडकर, जननायक कर्पूरी ठाकुर तथा सभी महापुरुषों के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि करके नमन किया गया।तथा सभी अतिथियों को बेच लगाकर सम्मानित किया गया। क्षेत्र के आधा सैकड़ा हाई स्कूल, इण्टर मीडिएट,तथा बी ए ,बी एस सी तक के मेधावी छात्र छात्रों को मेडल , प्रमाण पत्र , मुख्य अतिथि संतलाल,तथा विशिष्ट अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया।तथा देश के चौथे स्तंभ के रूप में खीरों ब्लाक के सभी सम्मानित पत्रकार बन्धुओं को मुख्य अतिथि संत लाल ,व उनकी जिला कमेटी तथा कार्यक्रम के आयोजक आकाश प्रधान पत्रकार के द्वारा सभी को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संत लाल ने बिहार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय जननायक कर्पूरी ठाकुर के बारे में प्रकाश डाला और उनके द्वारा कराए गए कार्यों पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही तथा नन्द समाज के लोगों से आवाहन किया कि अपने बच्चों को शिक्षित करें तथा गुलामी की मानसिकता को छोड़कर एकजुट होकर आगे बढ़ने का कार्य करें।तथा अन्य सभी वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किया तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 100 वी जयंती पर भारत सरकार के द्वारा भारत रत्न देने की घोषणा किये जाने पर भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया।तथा कार्यक्रम के संयोजक आकाश प्रधान पत्रकार ने आये हुए सभी अतिथियों, पत्रकार बन्धुओं, मेधावी छात्र छात्रों तथा सम्मानित,माताओं तथा भाइयो ,और बुजुर्गों का तहेदिल से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष पी एन ठाकुर, विनोद कुमार नन्द जी, बचोले प्रसाद,डा रूबी शर्मा,चन्दर भाई, रमेश, राजकपूर, संतोष कुमार,अनिल सविता,डा पवन कुमार सविता,सुरेश कुमार ,गंगा राम ,राम प्रकाश वर्मा, मोनू सविता बी डी सी,रत्नेश कुमार, दिनेश कुमार सविता, बनवारी लाल,महेश कुमार आदि भारी संख्या में सभी लोग मौजूद रहे।










