
ऊँचाहार रायबरेली। कोतवाली पुलिस लगातार एक्शन मोड पर दिख रही है और एक के बाद अपराधियों पर शिकंजा कसती नजर आ रही है, नतीजजतन पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के एक और टॉप टेन अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिस पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे पूर्व में दर्ज है। पुलिस का दावा है कि
शुक्रवार की सुबह कोतवाल शिवशंकर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पट्टी रहस कैथवल मोड़ से टॉप टेन अपराधी अतुल सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी पट्टी रहस कैथवल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताते हैं कि अतुल सिंह पर स्थानीय कोतवाली समेत अयोध्या जनपद व बस्ती जनपद में भी दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है,जो बीते दिनों जेल गया था और जमानत के बाद फरार हो गया था, जिसके बाद न्यायालय ने उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि अतुल सिंह निवासी पट्टी रहस कैथवल जो कि कोतवाली क्षेत्र का टॉप टेन अपराधी था उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।










