
गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित
बगहा,सलोन। छब्बीस जनवरी 2024 शुक्रवार।आज बगहा स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह द्वारा ध्वजारोहण और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।
‘छब्बीस जनवरी अमर रहे’ ‘महात्मा गांधी अमर रहें’ नारों के साथ ही देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू बड़ी भावुकता के साथ याद किए गए। विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह ने संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को विशेष रूप से विद्यार्थियों को अच्छी समझ अर्जित करनी चाहिए ताकि आगे चलकर उन्हें अपने दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन में सहूलियत रहे। आगे चलकर आज के इन्हीं विद्यार्थियों पर ही अपने देश को, अपने लोकतंत्र को,और जन अधिकारों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी होगी। गणतंत्र दिवस समारोह का समापन करते हुए उन्होंने पुनः विद्यार्थियों को याद दिलाया कि वे अपनी अति सन्निकट बोर्ड परीक्षा 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करके भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने में अपना योगदान दें।










