शाहजहाँपुर की थाना मिर्जापुर पुलिस ने तमंचे के साथ किया गिरफ्तार!
CRS शाहजहाँपुर-जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस टीम ने क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अपने अभियान में गश्त के दौरान दौरान एक युवक अभियुक्त तहसीम पुत्र शौकीन निवासी ग्राम इस्लामनगर पंखा खेड़ा को एक देशी तमन्चा 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया! अभियुक्त पास 12 बोर तमंचे के साथ ही एक 12 बोर का जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ!
घटना समय करीब 09.20 बजे ढाई चौराहे से ढाई रोड पर की है जहाँ से अभियुक्त गिरफ्तार किया गया! अभियुक्त तहसीम उपरोक्त से बरामदगी के आधार पर उसके बिरध मु०अ०सं० 0035/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यालाय के समक्ष पेश किया गया!







