के० आर० पेपर मिल में मिला मजदूर का शव, परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर काटा हंगामा!
CRS शाहजहाँपुर-खबर है कि जनपद के थाना कांट क्षेत्र में पिपरौला स्थित के० आर० पेपर मिल में एक मजदूर का शव लकड़ी की भूसी में दबा मिला, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर जमकर हंगामा काटा! परिजनों ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री के कर्मचारी प्राइवेट एम्बुलेंस से शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे! कहा कि फैक्ट्री के कर्मचारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं कि युवक की मौत कैसे हुई! वहीं, जानकारी मिलने पर पहुंचे SDM सदर और सीओ सिटी ने किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया लेकिन फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है! बताया जा रहा है केआर पेपर मिल के कर्मचारियों और मृतक के परिजनों का समझौता हो गया है!







