
रायबरेली में हुआ भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर कार की टक्कर से पति का पैर कार में फंसने के कारण 300 मीटर तक कार चालक घसीटता रहा, पति, पत्नी व मासूम बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रेल कोच फैक्ट्री के पास का है जहां तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक सवार दंपति वीरेंद्र कुमार निवासी सीतारामपुर अपनी पत्नी रूपल हुआ 5 वर्षीय मासूम बच्चे अनुराग के साथ घर जा रहे थे तभी सामने से आ रही इनोवा कर ने उनको जोरदार टक्कर मार दी कार की टक्कर लगने के बाद पति वीरेंद्र कुमार का पैर कार की बोनट में फंस गया जिससे वह 300 मीटर दूर तक रगड़ते हुए चले गए, घटना में पति वीरेंद्र कुमार, पत्नी रूपन व मासूम बच्चा अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेने के बाद चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।









