
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं
रायबरेली के सलोन तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं जिसमें कुल
116 प्रार्थना पत्र आए जिसमें 7 शिकायते राजस्व सम्बन्धित की मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष 109 शिकायतो में राजस्व 53, पुलिस सम्बन्धित 20, विकास की 15, जलनिगम की 3, वन विभाग की 1, बैंक की 1, समाज कल्याण की 8, सी वी ओ की 11, शिकायतों को जिला अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश भी दिए। की शिकायतों को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द निस्तारण करें विना वजह के किसी शिकायत कर्ता को परेशान न करे।इस अवसर पर एसडीएम सलोन आषुतोष राय, क्षेत्राधिकारी सलोन बन्दना सिंह तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी, नायब तहसीलदार बीडीओ शशि कुमार तिवारी, सीएमओ बीरेंद्र सिंह, आदि जिले के आला अधिकारी उपस्थित रहे।









