एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर 20 गोवंशीय पशुओं की दर्दनाक मौत!
मीरानपुर कटरा/शाहजहाँपुर-बीती रात कसरक रेलवे क्रॉसिंग गेट से हुलासनगरा ओवरब्रिज के बीच पदमाबत एक्सप्रेस व राप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आकर बीस गौवंशीय पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई है, जिससे पदमाबत एक्सप्रेस एवँ राप्ती गंगा एक्सप्रेस के यात्रियों में हड़कंप मच गया! पायलटों ने एक्सप्रेस ट्रेनों को रोक कर निकाला है! राष्ट्रीय गौरक्षक संघ कार्यकर्ताओं एवँ पुलिस प्रशासन ने मृत्य गौवंशीय पशुओं के अवशेष जेसीबी मशीन से दफ़न कराए!


मामला, शुक्रवार की रात डेढ़ बजे के करीब क्षेत्र के ग्राम कसरक रेलवे क्रॉसिंग गेट से पश्चिम की ओर रेलवे ट्रैक पर गौवंशीय पशु घूम रहे थे! इसी दौरान गौवंशीय पशुओं का समूह, अप लाइन पर प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही पदमाबत एक्सप्रेस की चपेट में आगया, जिसमें दस गौवंशीय पशुओं की मौत हो गई! अप लाइन पर पीछे से आई राप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आकर दस गौवंशीय पशुओं की मौत हो गई!इस दौरान दोनों एक्सप्रेस ट्रेनें पलटने से बच गई! इस हादसे से एक्सप्रेस ट्रेनों में सवार यात्रियों में हड़कम्प मच गया! दोनो ट्रेनों को पायलटों ने दस दस मिनट रोककर चेक करके रबाना किया!
सुबह सूचना मिलने पर एसडीएम तिलहर अंजली गंगवार तहसीलदार जय प्रकाश यादव नायब तहसीलदार जगतमोहन जोशी खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार शर्मा थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी, लेखपाल कमलेश शर्मा ग्राम प्रधान इन्द्रजीत यादव आदि पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंचा, और जेसीबी मशीन से मृत्य बीस गौवंशीय पशुओं के शवों को दफ़न कराया गया!







