
CRS राजस्व परिषद के अध्यक्ष हेमंत राव आज रायबरेली पहुँचे। डीएम हर्षिता माथुर सहित अन्य आलाधिकारियों ने राजस्व परिषद के अध्यक्ष का स्वागत किया। अध्यक्ष हेमंत राव ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एलआरओ कार्यालय का निरीक्षण कर दौरे की शुरुआत की। इसके बाद कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों और पटल का बारीकी से निरीक्षण किया और कर्मचारियों के अभिलेख देखे। इसके बाद अध्यक्ष हेमंत राव सदर तहसील पहुँचे और राजस्व मामलों और अभिलेखों का माइक्रो परीक्षण किया। तहसील निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कोर्ट में चल रहे मामले का जायजा लिया। इसके बाद राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ राजस्व मामलों की समीक्षा की। अध्यक्ष ने बताया कि सरकार डिजिटाइजेशन करके आम लोगो को राहत दिलाने का काम कर रही है। राजस्व में रियल टाइम खतौनी में जिले का प्रदर्शन अच्छा है। कर्मचारियों की कमी को लेकर आयोग को पत्र लिखा जा रहा है वही नॉन जेड ए जमीनों की वरासत मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाएगा।









