
ऊंचाहार पुलिस ने चोरी के माल के साथ युवक को किया गिरफ्तार
मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गाड़ी मजरे इटोरा बुजुर्ग में 29 जनवरी की रात गांव निवासी बिट्टन देवी की घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में बिट्टन देवी ने चोरी का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद ऊंचाहार पुलिस घटना के अनावरण में प्रयास कर रही थी। वही मामले में पुलिस ने सोमवार की सुबह सवैया तिराहे के पास से घड़ी मजरे इटोरा बुजुर्ग गांव के निवासी युवक गोलू कुमार पटेल पुत्र गंगाराम को पकड़ कर कोतवाली लाया गया जिसके बाद पूछताछ में उसने चोरी की घटना को कारित करने की बात बताई।
युवक के पास से चोरी के ₹7000 की नगदी एक आदद चाकू वह आभूषण भी पुलिस ने बरामद किया युवक को गिरफ्तार करके न्यायिक से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया









