2 किलो 45 ग्राम प्रतिबंधित चरस के साथ पुलिस किया गिरफ्तार!

CRS बंडा/शाहजहाँपुर-थाना बण्डा पुलिस द्वारा 02 किलो 45 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया! पकड़ी गई चरस की कीमत का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे कीमत लगभग 02 करोड़ 45 लाख रुपये का आकंलन किया गया!
बताया कि गश्त करते हुए बण्डा चौराहा पहुँचने पर मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि ददिउरी मोड पर खड़े व्यक्ति के पास प्रतिबंधित
चरस/अफीम है, जो ग्राहक के इन्तजार में है! मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर SI नीरज कुमार सिंह ने मौके पर मौजूद पुलिस बल की सहायता से अभियुक्त मुन्ने पुत्र शहादत नि०ग्राम शेरपुर कलां थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत को घेर
हिरासत में लिया! उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो 45 ग्राम अबैध चरस बरामद हुई! उक्त अभियुक्त को थाने लाया गया जहाँ उसके पास से बरामदगी के आधार पर NDPS की धारा 8/20
के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया!
पूंछतांछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि साहब नेपाल के एक व्यक्ति से चरस खरीदकर बण्डा, पुवायां शाहजहाँपुर, पूरनपुर पीलीभीत व बरेली आदि क्षेत्रों में घूम फिरकर अपने माध्यम से ग्राहक तलाश करते है और पीलीभीत व शाहजहाँपुर के आस पास के क्षेत्र में ढाबों पर व ट्रक चालकों को हमारा माल आसानी से बिक जाता है और पुलिस या अन्य किसी को कोई शक नही होता और इसकी बिक्री से अच्छी कमाई होती है, जो भी मुनाफा होता है उससे हम लोग अपने परिवार के खर्चा चला लेते है







