
*हनुमत धाम में धर्म ध्वजा की स्थापना के साथ शुरू हुई साफ सफाई*
*बजरंग दल का संकल्प हर मंदिर जलेगी आस्था की लौ
“डलमऊ रायबरेली” हनुमत धाम जो की कई वर्षों पुराना पूजा पाठ एवं देखरेख के अभाव में जींर्णशीर्ण वीरान था आज उक्त स्थल पर बजरंग दल जिला संयोजक योगेंद्र शुक्ला जी के नेतृत्व में धर्म ध्वजा की स्थापना के साथ दीनगंज गांव के निवासियों द्वारा वहां खड़े खरपतवार ,कटीली झाड़ियां एवं व्याप्त गंदगी को साफ करना शुरू कर दिया गया।धर्म ध्वजा का पूजन ग्रामीण बालिकाओं द्वारा अक्षत एवं तिलक कर किया गया। ग्रामीणों में हनुमत धाम के प्रति अगाध श्रद्धा देखते ही बन रही है, लोगों ने यह ठान लिया है कि जब तक हनुमत धाम को हम पूर्णतयः सुरक्षित नहीं कर देंगे तब तक हम नहीं रुकेंगे इस कार्य में राजेंद्र जी प्रजारक, वीरेंद्र जायसवाल, विनोद जी, कन्हैया जी, सुशील जी ,गुड्डू जी, राजेंद्र ,राजेश, रमाकांत समेत गांव में रहने वाले सभी बालक बालिकाओं समेत अन्य ग्रामीणों का योगदान रहा।









