
रायबरेली में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा शादी की सालगिरह मनाने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत मामला सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरांय बैरिया खेड़ा गांव के पास का है जहां उन्नाव जान पद के रहने वाले सरवन अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए अपनी ससुराल डिघिया गांव थाना सरेनी जा रहा था तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की।









