
पशु चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर गौवंश सांड की बचाई जान।
स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही डा बर्नवाल की खूब सराहना।
रायबरेली दीनशाह गौरा गदागंज,दीनशाह गौरा विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत जलालपुर धई के पुरवा खत्री भीट में एक सांड ट्रेन से चुटहिल होकर गांव के पीछे उदयभान सिंह के मकान के पास पडा था जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पशु-चिकित्सक दीनशाह गौरा को दी जिसकी एक ही सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी डा.अमित बर्नवाल ने चुटहिल सांड के घटना स्थल पर पहुंच कर गौवंश सांड का ईलाज किया जिससे सांड को राहत मिली और भूसा भी खाया ग्रामीणों ने पशु-चिकित्सक डा.अमित बर्नवाल व उनके टीम के लोगों की खूब सराहना की और कहा कि यदि मौके पर डाक्टर साहब नही आ जाते तो सांड की हालत बद से बद्तर हो जाती डाक्टर साहब ने आकर गौवंश सांड को जीवन दान दिया वैसे तो डाक्टर होता ही है भगवान का रूप स्थानीय लोगों द्वारा बेजुबान गोवंश की चोटहिल की सूचना पर मौके पर पहुंचकर गोवंश की जान बचाकर डा बर्नवाल ने डाक्टर को आज सही रूप में भगवान के रूप का दर्जा दिलवा दिया वहीं डाक्टर बर्नवाल की स्थानीय लोगों द्वारा ख़ूब सराहना की जा रही है।









