
CRS NEWS चित्रकूट : देर रात कक्षा 7 के छात्र सुधांशु की देवांगना घाटी में मिली लाश के मामले में, पुलिस ने 3 हत्यारो को गिरफ्तार किया, 1 अभी भी है फरार। हिरासत में आए हत्यारों ने जुर्म का इक़बाल करते हुए कहा “हमने लग्ज़री गाड़ी और महंगे शौक पूरे करने के लिए छात्र सुधांशु को किडनैप कर फिरौती की मांग की थी, लेकिन मामले के खुलने के खौफ़ से सुधांशु की पत्थर से कूचकर कर दी हत्या।” हत्यारो ने मृतक के व्यापारी पिता से की थी 50 लाख फिरौती की मांग, मांग पूरी ना होने पर कर दी हत्या। वारदात के 6 घंटे के भीतर ही पुलिस ने किया घटना का खुलासा, सफल अनावरण करने वाली टीम को एसपी ने 25 हज़ार रुपए का इनाम देने की घोषणा की। एसपी अरुण कुमार सिंह ने पत्रकारवार्ता में किया खुलासा।










