
क्षेत्र के पत्रकारों को किया गया सम्मानित।
गदागंज रायबरेली।
गदागंज विकासखंड दीनशाह गौरा क्षेत्र के कुरौली बुधकर में गुरुजी बाल विद्या मंदिर के नए भवन में विद्यालय के प्रबंधक अरविंद अग्रहरि द्धारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर नये शिक्षण संस्थान भवन में मां सरस्वती का पूजन किया गया इस अवसर पर आए हुए मुख्य अतिथि ने क्षेत्र के सभी सम्मानित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ को व सम्मानित पत्रकार बंधुओ को भाजपा नेता सत्य प्रकाश पांडे के द्वारा सम्मानित किया गया वहीं भाजपा नेता ने बताया कि शिक्षा बिना जीवन अधूरा है इस मंदिर में शिक्षा के साथ अच्छी दीक्षा भी दी जा रही है गुरुजी बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक अरविंद अग्रहरि द्वारा लगातार क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अच्छा शिक्षण कार्य व शिक्षण के साथ-साथ संस्कार भी दिया जा रहा है क्षेत्र में एक अच्छा हिंदी मीडियम स्कूल व ऐसा अच्छा विद्यालय है विद्यालय का वातावरण परिवेश अच्छा है विद्यालय में सुलभ भवन है व योग्य शिक्षक,शिक्षिकाऐ है खेल कूद का संसाधन हैं अच्छे वातावरण में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिया जा रहा है।इस मौक़े पर जिला पंचायत सदस्य अनीता लोधी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा,इन्द्र कुमार शर्मा, अरविन्द अग्रहरि,राम सिंह, तिलकधारी, अनुराग मिश्रा,पत्रकार दुर्गेश मिश्रा व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह,मो0आबिद, मो0 जावेद,नीरज त्रिवेदी,मनोज शुक्ला, अमरनाथ मिश्र, बृजेश मौर्य, कुलदीप अग्निहोत्री, अकमल अंसारी , मो इमरान व अन्य क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।










