
CRS NEWS रायबरेली आज आधारशिला कॉलेज आफ प्रोफेशनल कोर्सेज और राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में मिशन शक्ति, एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व विधायक विधानसभा उत्तर प्रदेश श्री सुरेंद्र बहादुर सिंह का नागरिक अभिनंदन समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए किया गया एवं पर्यावरण की क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था पंचवटी के पदाधिकारी का सम्मान किया गया व शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में काम कर रहे अग्रणी व्यक्तियों में डॉ ओम प्रकाश सिंह, डॉ विनय भदौरिया, सतीश कुमार सिंह, हरिनाम सिंह समेत नवोदय विद्यालय के लगभग तीन दशक तक प्राचार्य रहे कन्हैया लाल जी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में आईएएस अधिकारी रहे गोवा सरकार के विशेष सचिव कृष्ण शरण सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अवनेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आधारशिला कॉलेज आव प्रोफेशनल कोर्सेज के अध्यक्ष डॉ तहसीलदार सिंह ने स्वागत भाषण एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम में स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई व कालेज के ओ एस डी गिरजा शंकर सिंह, अर्पण श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष रायबरेली अशोक कुमार सिंह एवं जिला प्रभारी रायबरेली सौरभ त्रिवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अनीश समेत संस्था के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।










