
*मखदूमपुर चौकी पुलिस की खूब हो रही प्रसंशा*
*छात्रा की परीक्षा समय के अभाव में छूटते देखकर स्वयं पहुंचाया परीक्षा केंद्र*
गदागंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मखदूमपुर चौकी में तैनात हैं हेड कांस्टेबल राधा कृष्ण पांडेय जिनकी स्थानीय लोगों द्वारा खूब की जा रही सराहना वहीं चौकी प्रभारी रवि कुमार सिंह की नेक कार्य की भी खूब हो रही प्रसंशा आज दिनांक 28 फरवरी 2024 को एक छात्रा यूपी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने बछरावां थाना क्षेत्र से इण्टर मीडिएट की छात्रा मनीषा श्रीवास्तव गदागंज थाना क्षेत्र के महामाया विद्यालय में परीक्षा हेतु आई थी तथा रास्ता भटक जाने के कारण अन्य स्कूलों में पहुंच जाने पर तथा समय से अधिक होने के व वाहन के अभाव में परीक्षा छूट जाती छात्रा खड़ी रही साधन की तलाश में परीक्षा छूट जाने के डर से रोने लगी तत्पश्चात मखदूमपुर चौकी प्रभारी रवि कुमार सिंह की रोड़ पर खडी छात्रा पर पड़ी चौकी प्रभारी के आदेश अनुसार हेड कांस्टेबल राधे कृष्ण पांडेय द्वारा छात्रा को अपनी निजी मोटरसाइकिल पर बैठाकर लगभग 10 किलोमीटर दूर महामाया विद्यालय में पहुंचाया गया जिस पर उक्त छात्रा समय से अपनी परीक्षा दे सकी तथा चौकी मखदूमपुर पर कार्यरत दीवान राधे कृष्ण पांडेय का परीक्षा के पश्चात सधन्यवाद किया तथा बहुत खुश नजर आई। छात्रा के पिता ने भी दीवान राधे कृष्ण पांडेय से वार्ता कर बहुत धन्यवाद प्रकट किया।










