
ऊंचाहार, रायबरेली। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आईपीएस अमिताभ ठाकुर शुक्रवार नगर के बस स्टॉप के निकट रामलीला मैदान पहुँचे जहां उनके कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत सत्कार किया उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए स्थानीय मुद्दों के साथ बीजेपी सरकार पर निशाना साधते जमकर आरोप लगाए
दरअसल अमिताभ ठाकुर फतेहपुर जिले के खागा में एक जनसभा को सम्बोधित करने जा रहे थे।तभी उनका काफिला रायबरेली के ऊंचाहार में रुका और उन्होंने ने रामलीला मैदान में प्रेस कांफ्रेस करते हुए।स्थानीय मुद्दो की बात उठाते हुए एनटीपीसी पर यहां की जनता के साथ सौतेला व्यवहार करने के आरोप लगाते हुए कहा कि एनटीपीसी के स्थापना के समय किए गए वादों पर एनटीपीसी खरा नहीं उतर रही रही।
एनटीपीसी अपने परिक्षेत्र में कोई भी विकास नही किया,एनटीपीसी राख और धूल के कारण लोग बीमार ही रहे है। वही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी अपने दलबल के साथ दूसरी पार्टी के नेताओं पर दबाव बनाने कर विधायकों और सांसदों को अपने दल में शामिल कर रही है। सपा विधायक मनोज पांडेय के बारे में उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ भ्रष्टाचार और ईडी की जांच का भय दिखाने का काम किया, मनोज पाण्डेय पर वर्ष 2021 में विजिलेंस जांच कराई गई जिसकी खुली जांच होना लम्बित है जिसमें गरीबों की भूमि जबरन हथियाने का आरोप भी शामिल है। श्री ठाकुर ने कहा कि मनोज पाण्डेय ने इसी खौफ से मुख्य सचेतक पद से त्यागपत्र दिया है और राज्य सभा के लिए क्रॉस वोटिंग की है। इसके साथ एनटीपीसी के प्रदूषण के विरुद्ध साक्ष्य संकलन और उससे निपटने के लिए जल्द ही दोबारा आने के बाद कड़े कदम उठाए जायेंगे।










