
एंकर.. केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रायबरेली को दी बड़ी सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रायबरेली में 41 सौ करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया, इनमें 14 सौ करोड़ की लागत से रिंग रोड फेज़ टू, पराग डेयरी से आईटीआई तिराहे तक उपरिगामी सेतु व फ़िरोज़ गाँधी चौराहे से शहीद स्मारक तक डिवाइडर रोड समेत कुल 41 सौ करोड़ की परियोजनाएं शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज जीआईसी ग्राउंड से सभी परियोजनों का शिलान्यास और लोकार्पण किया कार्यक्रम में प्रतापगढ़ जनपद के सांसद संगम लाल गुप्ता, फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल सहित सैकड़ों भाजपा नेता मौजूद रहे।










