नगर में चल रहा है मिट्टी का अबैध/ खनन, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल फिर प्रशासन मौन! 


CRS तिलहर/शाहजहँपुर-नगर की सड़को पर भीड़ के बीच, खनित मिट्टी से भरी ओबर लोडिंग ट्रॉलियों को टैक्टर सरपट खीचं ले जाते नज़र आ रहे हैं! मिट्टी, बालू, भूसा आदि को ढ़क कर ले जाने का मानक ही क्या यह मिट्टी बाले सारे कानूनी मानक निर्दोशो को ताक पे रख कर राहग़ीरो के लिए जान का खतरा बढ़ा रहे हैं लेकिन स्थानीय पुलिस इनका चालान तो कांटना दूर, टोकने की हिम्मत भी नही कर पा रही है!
नगर क्षेत्र से गांव गैसरा, राजनपुर क्षेत्रो में मिट्टी का अबैध या बैध खनन कितने बड़े स्तर पर चल रहा है यह तो वहाँ की परिस्थियाँ स्वयं चीख कर बता रही है, और साथ ही सोशल मीडिया द्वारा भी लगातार प्रशासन को आईना दिखाने का प्रयास किया जा रह है लेकिन प्रशासन या पुलिस पर जूँ तक रेंगती नज़र नही आई! तहसील मुख्यालय से सटे तमाम ग्रामीण क्षेत्रो बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन कर भूमाफिया के रूप में जमीन की ताकत को तो खत्म कर ही रहे हैं साथ ही बिना प्रमिट के मिट्टी खुदाई और ओबर लोड चलते वाहन प्रदेश सरकार के राजस्व को प्रति माह लाखो का चूना लगा रहे हैं!
सूत्रो की माने तो विगत सप्ताह पूर्व स्थानीय पुलिस ने मिट्टी खनन पर पूरी तरह रोक लगाई लेकिन इसके बाद भी तहसील प्रशासन की ओर से जरा भी संज्ञान नही लिया गया और सप्ताह मात्र गुजरने के बाद ही फिर से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन जारी हो गया! बताया जाता है कि टेबिल के नीचे से दी जाने वाली रक़म कहीं दूनी तो नही कर दी गई!
बताया जाता है कि मौख़िक तौर पर पुलिस से शिकायत करने पर कहा जाता रहा कि जहाँ भी मिट्टी का खनन हो बताओं कार्यवाही की जाएगी, लेकिन यह क्या.? चंदरोज बाद ही मिट्टी का खनन इतनी तेजी पकड़ गया कि अब दिन के उजाले में मिट्टी से ओबरलोड वाहन नगर की सड़को पर सरपट दौड़ रहे हैं! मिट्टी खनन से सम्बन्धित मिट्टी से भरे सरपट दौड़ते वाहनो के साथ सोशल मीडिया पर तमाम पोस्ट जम कर वायरल हो रही है लेकिन इसके बाद भी स्थानीय पुलिस या प्रशासन की ओर से मौके पर जांच तक करना जरुरी नही समझा जा रहा है जबकि वहीं दूसरी ओर अक्सर एक मात्र झूठी शिकायत पर सारा प्रशासन मौके पर पहुंच जाता है!










