एक दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल किशोरी की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव
ऊंचाहार, रायबरेली। लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर सड़क पार कर रही किशोरी को बाइक सवार ने एक दिन पहले टक्कर मारकर घायल कर दिया गया था। हादसे में घायल किशोरी की गुरुवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हादसा एक दिन पूर्व बुधवार को लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर बाबा का पुरवा गांव के पास हुआ था। क्षेत्र के गांव केवलपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग निवासी राजेंद्र प्रसाद की 17 वर्षीया पुत्री लवली सड़क पार कर रही थी, तभी राजमार्ग पर पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई थी ।आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर दशा को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। परिजन जिला मुख्यालय पर उसे एक निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां पर किशोरी का इलाज हो रहा था ।गुरुवार की दोपहर इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया।
कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।










