
स्लग महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले के सभी शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब
एंकर महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद के सभी शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, महाशिवरात्रि के दिन जनपद के प्रमुख मंदिरों भवरेश्वर, बालेश्वर, चंदापुर सहित जनपद के सभी शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, शहर के चंदापुर मंदिर स्थित शिव मंदिर में आज सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनों में लगकर लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर रहे हैं इस 125 वर्ष पुराने शिव मंदिर में लोगों की इतनी आस्था है कि जो भी भक्त यहां पर 40 दिन तक लगातार भगवान भोलेनाथ को गंगाजल, बेलपत्र और दूध अर्पित करता है भगवान उसकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं इसी आस्था और विश्वास के साथ लोग सैकड़ो किलोमीटर दूर से यहां भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं, जिला प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए सुरक्षा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है वहीं अपर जिला अधिकारी व एडिशनल एसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ सभी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बराबर चेकिंग की जा रही है।










