
तहसीलदार की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न।
गदागंज रायबरेली।
गदागंज थाना परिसर में डलमऊ तहसीलदार ध्रुव नारायण की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया समाधान दिवस में नाम मात्र के फरियादी आए फरियादियों की समस्या का समाधान नहीं हो सका समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी निराश होकर वापस लौटे लोगों की समस्या का समाधान न होने से अधिकतर फरियादी निराश,समाधान दिवस में लोगों के चक्कर लगाते-लगाते तलवे घिस जाते हैं समाधान नहीं हो पाता है फरियादी नहीं पहुंचे दो-चार फरियादी आए बाकी सन्नाटा पसरा रहा आए हुए फरियादियों की समस्या डलमऊ तहसीलदार ध्रुव नारायण ने सुनी निराकरण का भरोसा दिलाया गदागंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।










