
लोकेशन रायबरेली
स्लग प्रधानमंत्री ने रायबरेली को दी बड़ी सौगात
एंकर.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेलवे की जिन पचासी हज़ार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया है उनमें रायबरेली को भी कई तोहफे मिले हैंं। इनमें वन स्टेशन वन उत्पाद के तहत रायबरेली जंक्शन को आंवले और गुड़ से बने स्टाल के साथ ही हरचंदपुर स्टेशन पर गुड्स साइडिंग और एक वंदेभारत का तोहफ़ा हासिल हुआ है। प्रयागराज से चलकर लखनऊ तक जाने वाली वंदेभारत ट्रायल ट्रेन आज यहाँ पहुंची तो उसके स्वागत में आम लोग पहले से मौजूद रहे। रायबरेली में तैनात रेलवे के मंडलीय सहायक अभियंता एस के पांडेय ने बताया कि वंदेभारत ट्रेन अत्यंत सुविधाजन होने के साथ ही अन्य सामान्य गाड़ियों की तरह ही उसका किराया है और टिकट भी सामान्य खिड़की से ही मिलेगा। एस के पांडेय ने बताया कि इस ट्रेन का शेड्यूलिङ तय करने के बाद आगामी चौदह मार्च से आम लोगों के लिए इसे समर्पित किया जायेगा।










