
लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था रखने को लेकर गदागंज पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों ने क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च
गदागंज रायबरेली।
गदागंज रायबरेली भारत सरकार द्वारा सीसीए का नोटिफिकेशन, वहीं दूसरी तरफ होली, रमजान और लोकसभा के चुनाव को लेकर है। जिसके चलते पुलिस के लिए शांति व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौती बड़ा कदम है। समाज में शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर गदागंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह की अगवाई में पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने गदागंज, जलालपुर धाई, धमधमा, कजियाना , धूता, मैं फ्लैग मार्च निकाला थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य असामाजिक तत्वों को सावधान एवं शांतिप्रिय आवाम में कानून के प्रति जिम्मेदारियो का एहसास करना है फ्लैग मार्च में पुलिस बल और शस्त्र से लैस से एसएसबी बल के जवान शामिल थे व महिला पुलिस बल भी बड़ी तादाद में शामिल थी थाना प्रभारी ने हर वर्ग से सहयोग की अपील किया की किसी प्रकार की अफवाह एवं भ्रामक खबरों से सावधान रहें सांप्रदायिक सौगात बिगड़ने वाले मैसेज को फॉरवर्ड करने से परहेज करें जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग सोशल मीडिया पर बारीकियों के साथ नज़र रख रही है विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन 24 घंटा सक्रिय हैं किसी भी अप्रिय सूचना मिलते ही तत्काल नजदीकी थाने को सूचना दें इस मौके पर पैरामिलिट्री फोर्स व थाना प्रभारी सहित सैकड़ो पुलिस बल मौजूद रहे










