
वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
गदागंज रायबरेली।
गदागंज थाना क्षेत्र में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गदागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर नियमानुसार भेजा जेल अभियुक्त निवासी राहुल कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र सरदार निवासी पूरे गौतमन मजरे सुठ्ठा के विरुद्ध धारा 376 व अन्य संबंधित आपराधिक धाराओं में स्थानीय गदागंज थाना में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है थाना प्रभारी द्वारा लगातार आपराधिक व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर अंकुश लगाया जा रहा है चाहे वह आपराधिक व्यक्ति हो या संदिग्ध सभी पर बराबर नजर रख रहे हैं थाना की कमान संभालने के बाद क्षेत्र में हो रहे अपराधों पर अंकुश व आए हुए फरियादियों को न्याय देने का काम किया जा रहा है जो भी थाना परिसर में न्याय की आस लेकर आता है उसे हर संभव न्याय दिलाने का प्रयास गदागंज थाना प्रभारी द्वारा देने का काम किया जा रहा है क्षेत्र के अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत् वांछित चल रहे अभियुक्त को दरोगा वकील खान,कांस्टेबल करन चौरसिया, रिशान्त ने नियमानुसार गिरफ्तार का जेल भेज दिया है वही इस संबंध में गदागंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा दिया गया है।










