
ऊंचाहार, रायबरेली। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान समेत अन्य जनप्रतिनिधि समेत लगभग 500 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है।
कार्यक्रम का संचालन अरखा निवासी राजघराने के राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह ने किया। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए अपने द्वारा जिले में किए कामों का लम्बा चौड़ा बखान किया और जिले की सांसद सोनिया गांधी पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा गांधी खानदान ने अपने वर्चस्व और कथित इतिहास को बनाए रखने के लिए जिले की सांस्कृतिक विरासत को मिटा दिया। उन्होंने सोनिया गांधी को इटली की महारानी कहकर कहा की वह जीत कर चली जाती हैं और फिर रायबरेली की जनता के बीच नहीं आती। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व सोनिया गांधी द्वारा लिखे पत्र के वायरल में चुनाव न लड़ने वाली बात पर भी जुबानी हमलावर हुए । आगे उन्होंने कहा कि पन्द्रह साल लगातार सांसद चुनी गई लेकिन विकास नहीं कराया। जिस तरह हारने के बाद उनकी सास इन्दिरा गांधी मेरठ व बेटा राहुल गांधी वायनाड चले गए उसी तरह वह हार के भय से अपना बोरिया बिस्तर बांध कर रायबरेली छोड़ राजस्थान से राज्यसभा सदस्य चली गईं। मंत्री दिनेश सिंह ने कहा। मैं हारकर भी निरन्तर जिले में भाजपा सरकार की योजनाओं को गांव गांव पहुंचाया है। लोगों की सेवा के लिए तत्पर हूं। क्षेत्र के विकास के लिए मंडी समिति की स्थापना व जिले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लाकर 4100 करोड़ की योजना मंजूर कराई। डेढ़ सौ ग्रामीण सड़कें, रायबरेली अयोध्या धाम चार लेन, रायबरेली कानपुर फोरलेन सड़क पास कराया। इस तरह उन्होंने अपने द्वारा किए गए दर्जनों कार्यों को गिनाया और। कहा देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा अनुरूप दिशा निर्देश पर मे केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गांव गांव तक पहुंच। पाया है। इस बार लोक सभा चुनाव में रायबरेली के बेटे दिनेश प्रताप सिंह यानी मुझे जिताकर संसद भेजिए ताकि जिले का और विकास हो सके।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले प्रधान धनराज यादव, आनंद तिवारी, मनीष कुमार, पूर्व प्रधान संजय सिंह, असलम कुरैसी, मेवालाल सहित सभी का स्वागत किया। जिलापंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, आदर्श बाजपेई, चुन्नू सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, राधेश्याम पाठक बरातीलाल मौजूद रहे।










