
ऊंचाहार, रायबरेली। जिले की कानून व्यवस्था ध्वस्त होते हुए नज़र आ रही है। शुक्रवार शाम से गायब मासूम बच्चे का शव गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है । मासूम बच्चे का शव मिलने से परिवार में मचा कोहराम परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है,
मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव का है । जहां विभव पुत्र मनोज कुमार उम्र 12 वर्ष शुक्रवार शाम अचानक घर के सामने खेलते हुए गायब हो गया था काफी देर ढूंढने के बाद जब बच्चा नहीं मिलने परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया था। शनिवार की सुबह मासूम बच्चे का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला, शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों में बच्चे की लाश देखकर कोहराम मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्चों के शव को पेड़ से उतारने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी बबिता पटेल का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत होने का असली कारण पता चल पायेगा।










