
ऊंचाहार,रायबरेली। विकास खण्ड रोहनिया में टीम के साथ बकाए बिजली के बिल की वसूली करने गए संविदा लाईन मैन के साथ अन्य कर्मियों की दबंग ने पिटाई कर के घायल कर दिया। पीड़ित लाईन मैन ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
रोहनिया बिजली घर में तैनात लाईन मैन जितेन्द्र कुमार अपने साथी कर्मियों व टीम लीडर के साथ शनिवार की दोपहर विकास खण्ड रोहनिया क्षेत्र के हनुमानगंज गाँव में बकाए बिजली के बिल की वसूली करने छोटे लाल के घर गया था। आरोप है कि 17271 रूपये की वसूली की बात से नाराज़ होकर गन्दी गन्दी गालियां देने के साथ उपभोग्ता छोटे लाल के बेटों ने लाईन मैन जितेन्द्र समेत अन्य कर्मियों की पिटाई कर दी। जिससे लाईन मैन व अन्य कर्मी घायल हो गए। घायल लाईनमैन ने सात लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।










