
ऊंचाहार, रायबरेली। चोरों ने क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर ताण्डव मचा दिया। रेलवे स्टेशन के पास जानवरों के लिए आए चारे की रखवाली करने गए शख्स की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। एक दिन पूर्व देर रात्रि पंचायत भवन का ताला तोड़कर सरकारी उपकरण व ज़रूरी कागजात चोर ले उड़े, इसके पूर्व मोटरसाइकिल की कई चोरियां हो चुकी हैं। जो पुलिस फाईलों में दर्ज़ तक नहीं हुई।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी समेत कई चोरी की घटना घट चुकी हैं। जिनका पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज़ करना मुनासिब नहीं समझा। क्षेत्र के बाबूगंज निवासी मोहम्मद रफीक रविवार रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से रामचन्द्रपुर हाल्ट के निकट जानवरों के लिए आए चारा की रखवाले करने गया था। देर उसकी आंख लग गई। दूसरे पहर करीब तीन बजे आंख खुली तो देखा कि उसकी मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट गायब थी। इससे ठीक एक दिन पूर्व जसौली ग्राम प्रधान ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि पंचायत भवन से चोरों ने तीन ताला तोड़कर इन्वर्टर बैट्री, अन्य उपकरण समेत सरकारी अभिलेख पार कर दिया। बीते आठ मार्च को महाशिवरात्रि के दिन सलोन कोतवाली क्षेत्र के मिर्ज़हांपुर गांव निवासी युवक प्रसिद्ध शिव मन्दिर हमीदपुर बड़ा गांव में जलाभिषेक करने आया था। युवक की मोटरसाइकिल स्पेलेंडर प्लस अज्ञात चोरों ने पार कर दिया।
सभी मामले में से शिकायती पत्र देने के बाद अभी तक दर्ज नहीं किए गए। यह तो मात्र बानगी है। कई अन्य चोरी के मामले हैं जिनकी शिकायत के बाद अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई।










