
स्लग लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन एक्टिव मोड में
एंकर.. लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होते ही रायबरेली का जिला प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट् लगते ही सबसे पहले जिले भर में राजनीति दलों के होर्डिंग उतारे गए और बाद में जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर व एसपी अभिषेक अग्रवाल ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने संयुक्त रूप से कलक्ट्रेट स्थित बचत भवन में प्रेस वार्ता कर बताया कि रायबरेली लोकसभा का चुनाव 20 मई को आयोजित होगा जिसे लेकर जिले भर में उड़न दस्तों के साथ ही सोशल मीडिया सेल को प्रभावी कर दिया गया है।










