
आगामी लोकसभा में सत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया
सलोन. रायबरेली विकास क्षेत्र के अमेठी संसदीय क्षेत्र के फरीद गढ़ में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में ग्रामीणों ने मतदाता जागरूकता के तहत आज विद्यालय में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में पहुंचकर सब ने एक स्वर से आगामी लोकसभा में सत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया स्थानीय लेखपाल सुनील कुमार ने कहा कि इस बार पिछले चुनाव से अधिक मतदान यहां के लोग करेंगे जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस.एस पाण्डेय ने बताया कि इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गांव एवं बूथ स्तर पर प्रतिदिन कुछ न कुछ कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं गांव की सक्रियता से इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। इस अवसर पर बी.एल. ओ आशा गीता देवी.एस एमसी पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र. संत प्रसाद. शमशेर. रामरति शिवचंद. महादेव. सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।










