
ऊंचाहार,रायबरेली। नौकरी दिलाने के नाम पर एनटीपीसी निवासी एक शख़्स ने बेरोजगार युवक से डेढ़ लाख रुपए की ठगी कर लिया। पैसा न मिलने पर युवक ने परेशान होकर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
कोतवाली क्षेत्र के सराएं परसू गांव निवासी रवि कुमार वर्मा से एनटीपीसी आवासीय परिसर निवासी गुप्ता (उपनाम) ने क़रीब छह माह पूर्व नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए ठग लिए। समय बीत जाने के बाद भी पीड़ित रवि को जब नौकरी नहीं मिली तो जानकारी हुई की उसके साथ गुप्ता ने ठगी की किया है। उससे धोखे पैसे हड़प लिए गए। पीड़ित ने जब ठग से पैसा मांगना शूरु किया तो ठग पैसा वापस करने में हीला हवाली करता है। परेशान होकर पीड़ित ने गुरुवार को कोतवाली में शिकायत कर ठग से पैसा दिलाए जाने का अनुरोध किया है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह से फोन करके जानकरी करने का प्रयास किया गया तो उनसे बात नहीं हो सकी










