
“निर्भय हो मतदान करेंगे” स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ!
खीरों रायबरेली- जहा एक तरफ चुनाव आयोग निश्पक्ष पतदान कराने को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोकतंत्र की पर्व को स्वतंत्र होकर मनाएं वही दिनांक – २१/३/२०२४ को विकासखंड खीरों के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं एसएमसी अध्यक्षों की एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला अब्दुल सत्तार खां महाविद्यालय में आहूत की गई, जिसमें एसएमसी के गठन,अधिकार-कर्तव्य विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई!
श्री मनोज कुमार प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सैनी द्वारा जन पहल पुस्तिका पर अपने विचार प्रकट करते हुए समस्त प्रधानाध्यापकों/अध्यक्षों को इसकी उपयोगिता तथा अनुपालन सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी दी गई! वही
खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने प्रत्येक माह एसएमसी की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाने हेतु निर्देशित किया,जिससे आगामी सत्र 2024-25 अर्थात नवीन सत्र में अधिक से अधिक नामांकन हो सके!नामांकन मे एसएमसी की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है! तथा जन समुदाय के सहयोग से हमें अपने नामांकन के लक्ष्य को हासिल करना है!
बच्चों के अधिगम स्तर ,बच्चों की नियमित उपस्थिति,एमडीएम या डीबीटी जैसे महत्वपूर्ण कार्य समय अंतर्गत करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रदान किए गए!
प्रशिक्षण में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत समस्त एसएमसी अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापकों /प्रभारियों को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई!
तथा संकल्प पत्र बच्चों के माध्यम से भरवाते हुए विद्यालय के अभिभावक तथा होली में आए हुए गग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पत्र संकल्प देने की बात भी कही गई!
प्रशिक्षण संगोष्ठी में श्री राहुल श्रीवास्तव यूनिसेफ द्वारा संचारी रोग पर विस्तृत जानकारी देते हुए सावधानी बरतने के लिए एसएमसी का सहयोग लेने को कहा गया, प्रत्येक विद्यालय पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली जाए तथा अधिक से अधिक संख्या में अपने मतों का प्रयोग करने हेतु समस्त ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए!अंत में मतदाता जागरूकता अभियान के नारों के साथ एसएमसी प्रशिक्षण की समाप्ति की घोषणा की गई!
श्याम शरण यादव रामज्यावन, गोवर्धन प्रसाद, संदीप शुक्ला, शिव पर्सन, महेंद्र तिवारी, उमेश, राकेश श्रीवास्तव, उदयभान यादव मनोज गुप्ता प्रवेश दीक्षित, सुनील,अमन द्विवेदी राकेंद्र गुप्ता, राजन तिवारी, सुनील सहित कार्यक्रम मे लगभग तीन सौ से अधिक लोग उपस्थिति रहे










