
होली में रंग में भंग न डाल दे जहरीली गुझिया,
लालगंज में लगभग तीन क्विंटल नकली खोया बरामद
एंकर-होली पर्व पर अगर आप भी बाजार से ऐसे ही खोया को खरीदकर ले जा रहे है तो सावधान हो जाइये, नहीं तो आपके गुझिया की मिठास बीमारी में तब्दील हो सकती है। रायबरेली के लालगंज में भाजपा किसान नेता रमेश बहादुर सिंह की सूचना पर लालगंज कानपुर रोड पर एक रोडवेज बस में लगभग तीन कुंटल खोया को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने पकड़ा है। वहीँ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नकली खोये को कराया नष्ट।










