
आगामी त्यौहार होली को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह जलालपुर धई ,धमधमा गांव का किया निरीक्षण।
रायबरेली लोक सभा चुनाव 2024 व होली त्यौहार के दृष्टिगत शांति सुरक्षा व कानून व्यवस्था के द्रष्टिगत जनपद रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धई,व धमधमा गांव में अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह व डलमऊ क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार नौहार,गदागंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के साथ भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है क्षेत्र में किसी प्रकार माहौल खराब न होने पाए क्षेत्र के लोगों से अपील की मतदान का अधिकार सभी को समान है किसी के बहकावे में न आएं होली का त्योहार आपसी भाईचारे कि त्यौहार है लोग आपस मे प्रेम से मिल जुलकर त्यौहार को शान्ति पूर्वक ढंग से मनाए गदागंज थाना परिसर के कार्यालय,मे बैरिक,महिला हेल्प डेस्क,सी सी टीवी कंट्रोल रूम आदि का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का रखरखाव व साफ सफाई संतोष जनक पाई गई इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह, व क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार नौहवार,थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।










