
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा चौकी के अंतर्गत हींगामऊ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों मैं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि मृतक विवेक कुमार यादव उर्फ मोनू, पुत्र चंद्र मोहन यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली डलमऊ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन सोनकर समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। यहां परिजनों से जानकारी ली। हालांकि परिजन कुछ भी बताने से बचते रहे।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के गले में फांसी के फंदे के निशान होने के कारण माना जा रहा है कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट हो सकेगा।









