
*मासूम युवक की तालाब में नहाने वक्त गहरे पानी में चलें जाने से हुई मौत*
*अम्बारा गांव में पसरा रहा सन्नाटा, परिजनों में मचा कोहराम*
*गदागंज रायबरेली*
गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बारा मथई गांव में एक मासूम युवक की तालाब में नहाने वक्त अचानक गहरे पानी में चलें जाने से हुई मौत गांव में होली के दिन पसरा रहा सन्नाटा घटना बीते सोमवार सुबह लगभग 10.30 बजे होली के दिन की है जानकारी अनुसार युवक अहम पाण्डेय उम्र लगभग 13 वर्ष पुत्र सत्यम पाण्डेय उर्फ अन्शू साथियों के साथ होली खेलते हुए
गांव में ग्राम पंचायत विकास निधि द्वारा बनवाए गए अमृत सरोवर तालाब में नहाने चला गया था तभी अचानक गहरे पानी में चला गया और पानी में डूबने लगा जब तक उसके साथी अहम के तालाब में डूब जाने की बात कहकर चिल्लाते हुए बताते हैं देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो जाती है मां छाया घर पर पूड़ी बना रहीं थीं पिता सत्यम दरवाजे पर ही थे दोनों तालाब की तरफ़ दौड़ते हैं गांव की लोगों की मदद से मासूम को बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी होती है मां छाया रो-रोकर पागल सी हो गई है पिता सत्यम का भी बुरा हाल है आखिर कलेजे के टुकड़े को दोनों कैसे भुलाए इस अनहोनी दुखद घटना से गांव के लोग बहुत दुखित है सभी यही कहते है अमृत सरोवर ने काल बनकर निगल लिया होनहार मासूम युवक को मृतक युवक कक्षा 8 का छात्र था दो भाई थे यह बड़ा था वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है सूचना पर मौके पर देर से पहुंची पुलिस गांव के लोगों द्वारा पंचनामा करवाकर कर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।









