तिलहर नगर पालिका प्रागंण में 41 वें होली मिलन की धूम!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर पालिका परिसर में 41वां होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया! 41 होली मिलन समारोह में स्थानीय विधायक श्रीमती सलोना डा० रामसिंह कुशवाह ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई!
मंगलवार शाम को गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नगर पालिका मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन ज्वेलर्स प्रदीप गुप्ता व लविश गुप्ता और उनके सहयोगियों के द्वारा 41 वाँ होली मिलन समारोह का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र के समक्ष भाजपा विधायक श्रीमती सलोना डॉ० राम सिंह कुशवाह, मिथिलेश कुमार, अजय प्रताप सिंह यादव ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से किया!
प्रदीप गुप्ता ज्वेलर्स ने गणेश पूजन और स्तुति की! इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत कलाकारों द्वारा शिव पार्वती नृत्य और भगवान रामचंद्र के दरबार की संजीव प्रस्तुति लोगों को आत्मविभोर कर गई! मेला स्थल पर इस दौरान लगाए गए चाट पकौड़ी, आइसक्रीम, पिज़्ज़ा खेल खिलौने आदि के दुकानों पर भारी भीड़ दिखाई दी!
आयोजन में मुख्य रूप से व्यापारी नेता सौरभ गुप्ता रवि, हितेश गुप्ता रिंकू,संजय पाठक, हरिमोहन गुप्ता, पंकज गुप्ता, पंडित राकेश शर्मा, घासीराम आर्य, सुनील गुप्ता हंस, प्रभात सहाय, अर्पित गुप्ता, मुकेश गुप्ता, संजय गुप्ता, संजय पाठक, डॉक्टर संदीप कमलेश गुप्ता, रोहित साहू आदि का सहयोग रहा! कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रमोद मिश्रा ने किया!








