ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद रायबरेली द्वारा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय श्री
बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि को पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई गई|
आज लालगंज नगर के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व हिंदी विभाग अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.ओपी सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बहुत पुराना संगठन है और इतने सारे लोग जुड़े हुए हैं यह संगठन अपने आप में एक अद्वितीय संगठन है जो ग्रामीण अंचलों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करता है और लोगों को उनकी समस्याओं को निजात दिलाता है, विशिष्ट अतिथि अशोक त्रिवेदी ,अनिल गुप्ता, पवन श्रीवास्तव ,मोहम्मद याकूब खान आदि लोगों ने भी संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल पर विचार व्यक्त किए और पत्रकारिता को मजबूत करने का वादा किया कार्यक्रम का सफल संचालन जिला अध्यक्ष चंद्रेश त्रिवेदी ने किया |कार्यक्रम में रायबरेली जिले के समस्त आए हुए पत्रकारों को संस्थापक स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल की स्मृति सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया










