
ट्रक और लोडर में हुई भिड़ंत, लोडर चालक की हुई दर्दनाक मौत लालगंज रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के लालगंज के गेगासो मार्ग पर चोरहिया के निकट ट्रक और लोडर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिस लोडर चालक मोहम्मद अली पुत्र रहमत अली निवासी इब्राहिम गंज थाना काकोरी जिला लखनऊ की मौके पर ही मौत हो गई है ।मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की है ।प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि दुर्घटना के चलते ट्रक चोरहिया के ही पप्पू गोस्वामी के घर के सहन में जा घुसा हालांकि उनके घर वालों को किसी तरह की चोट नहीं आई है लेकिन मकान क्षतिग्रस्त हुआ है।









