
लोकेशन-रायबरेली
स्लग-पुलिस वाले लेखपाल की मिली भगत से दबंगों ने कटवा लिए लाखों रुपए के पेड़
रायबरेली में योगी सरकार की लाख शक्ति के बाद भी अधिकारी व कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।यहाँ जगतपुर थाने की पुलिस तथा लेखपाल की मिली भगत से दबंग विपक्षियों ने पीड़ित परिवार की जमीन पर लगे लाखों रुपए के पेड़ कटवा लिए जिसको लेकर पीड़ित परिवार ने डीएम व एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है।और जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।मामला रायबरेली जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र के नवाबगंज तहसील ऊंचाहार का है।यहां के रहने वाले हरिलाल पुत्र राम प्यारे अपनी पत्नी व बेटी के साथ डीएम कार्यालय व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल शिवम सिंह वी दबंग विपक्षी सुनील सिंह पुत्र गिरजा दत्त सिंह व जगतपुर थाने की पुलिस तथा नरसिंह पुत्र राजबहादुर ने उनकी जमीन पर लगे लाखों रुपए के पेड़ जबरन कटवा लिए गए जिसको लेकर मामले की शिकायत संबंधित थाना जगतपुर में की गई तो जगतपुर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की थाने से व तहसील से न्याय न मिलने को लेकर पीड़ित परिवार ने डीएम एसपी को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है पीड़ित माधुरी के मुताबिक उक्त भूमि में उसके हिस्से में 16 पेड़ थे जिसकी कीमत लगभग ₹200000 है जिसको दबंग विपक्ष द्वारा धमकी देकर कटवा लिया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है









