
रायबरेली में सड़क के किनारे पैदल जा रही महिला को बाइक सवार युवक ने मारी जोरदार टक्कर, बाइक की टक्कर से महिला की मौके पर हुई मौत,मामला गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के जैतीपुर के पास का हैं जहां आशा देवी पत्नी सोहनलाल उम्र 32 वर्ष अपने रिश्तेदारी में जा रही थी तभी वह ऑटो से उतरकर पानी पीने लगी जैसे महिला पानी पीकर दोबारा ऑटो पर चढ़ने के लिए आगे बड़ी पीछे से बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।









