
लोकेशन रायबरेली
स्लग तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल स्कूल जा रहे दो बच्चों को टक्कर मारने के बाद साइकिल सवार को रौंदा तीनों गंभीर रूप से हुए घायल
एंकर रायबरेली में हुआ भीषण हादसा तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल स्कूल जा रहे छात्र व छात्रा को टक्कर मारते हुए साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर कार की टक्कर से मासूम बच्चों सहित बुजुर्ग गंभीर रूप से हुआ घायल मामला भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूलागंज गांव के पास का है जहां तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल स्कूल जा रहे सूरज उम्र 14 वर्ष दिव्यांशी उम्र 18 वर्ष को टक्कर मारने के बाद साइकिल सवार बृजलाल उम्र 40 वर्ष को भी जोरदार टक्कर मार दी घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप गया वहीं स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है









