
ऊंचाहार, रायबरेली। गर्मी और तेज धूप के दस्तक देते ही जिले के अलग अलग स्थानों समेत क्षेत्र में आग के कोहराम की खबरे मिल रही हैं। एक
जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की लपटों से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया।
कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे के निकट शनिवार की दोपहर जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। तेज आग की लपटों से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासी अनिल सिंह की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।









