
ऊंचाहार, रायबरेली। दूर के एक रिश्तेदार द्वारा मोबाईल व्हाट्सएप्प पर गाली गलौज और पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी देने से परेशान शख्श ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
नगर के वार्ड नंबर दो खरौवां कुंआ निवासी कफील अहमद ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसके दूर का एक रिश्तेदार की ससुराल क्षेत्र के पूरे गुलाब मजरे कंदरावां गांव में है। उसका ससुराल में दखल है। बीते करीब दो दिन से व्हाट्सएप्प पर वॉइस मैसेज के माध्यम से गन्दी गन्दी गाली देता है और पीड़ित व पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी देता है। पीड़ित कफील का कहना है कि वर्तमान समय में वह ओडीशा प्रान्त में है। आने के बाद दबंग किसी प्रकार की अप्रिय घटना की अंजाम दे सकता है। उसका कहना है कि उसका और उसके परिवार की जान का खतरा बना हुआ है। मंगलवार को पीड़ित कफील ने कोतवाली में शिकायत अपने व परिवार की सुरक्षा समेत दबंग पर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह से बात कर जानकारी करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन से सम्पर्क नहीं हो सका।










