
ऊंचाहार, रायबरेली। चोरों ने युवक का मोबाईल पार करके यूपीआई के माध्यम से बीस हज़ार रुपए उड़ा दिए। मोबाईल पर मैसेज आने के बाद जानकारी होने पर युवक ने पुलिस का सहारा लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के टिकाराय मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी आकाश कुमार प्रतिदिन की भांति वह बीते शुक्रवार को अपने घर में सो रहा था। देर रात अज्ञात चोर ने उसका रियलमी मोबाईल पार दिया। सुबह युवक को जानकारी हुई तो वह दंग रह गया। पीड़ित आकाश ने अपने नम्बर का पुनः सिम कार्ड आवदेन किया। दो दिन बाद सोमवार को आकाश ने मोबाईल में सिम कार्ड लगाया तो उसके मोबाईल से यूपीआई के माध्यम से बीस हज़ार रूपए निकल जाने की जानकारी हुई। मंगलवार को युवक ने कोतवाली समेत सम्बन्धित शाखा में शिकायत की है।










